मिस्र के पिरामिड दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल हैं। दुनिया भर के साइंटिस्ट इसका रहस्य जानने में लगे हैं कि हजारों साल पहले की लाशें पिरामिड के नीचे रखी हुई हैं, लेकिन फिर भी खराब नहीं हुई हैं और न ही उनमें से बदबू आती है। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? हालांकि, अभी तक की खौज में साइंटिस्ट यह पता लगा पाए हैं कि इनके नीचे और ऊपर विद्युत लहरें बराबर चलती हैं, जिनसे एनर्जी का बहाव निरंतर होता रहता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, मिस्र के यह पिरामिड आपकी निजी जिदंगी में भी कई लाभ दे सकती है? अगर हम पिरामिड को अपनी रेगुलर लाइफ में अपनाएं, तो आपको न जाने कितने लाभ मिल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर सिर पर पिरामिड रखने से आपके मन-मस्तिष्क पर पॉजिटिव वाइब्रेशन आती हैं और आपकी सोच अच्छी हो जाती है।
आइए जाने ऐसे अन्य कई फायदें
- बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पिरामिड फायदेमंद होते हैं। पिरामिड से बुद्धि का विकास होता है। कुर्सी के नीचे रखें तो बच्चे को जल्दी याद हो जाता है और बच्चा होशियार भी हो जाता है।
- पिरामिड को पानी के बर्तन के ऊपर रखने से बारह घंटे के बाद पानी अधिक साफ, मीठा और बिमारी से मुक्त हो जाता है।
- खाने-पीने के सामान को पिरामिड के नीचे रखने से वह चीजें लंबे समय तक ताजी रहती हैं। दूध, दही और मिठाई तक आप इसके नीचे रख सकते हैं।
- शरीर के जिस हिस्से में आपको दर्द हो रहा है, वहां पिरामिड रखने से दर्द दूर हो जाता है। पेट की गड़बड़ी में पिरामिड पेट पर रखने से भी पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
- शाम के वक्त करीब आधे घंटे तक पिरामिड की शेप में कोई भी हेट आप पहन कर रखें, आपको सिर दर्द, बालों का झड़ना, साइनस, टेंशन, डिप्रेशन, अनिद्रा, सफेद बाल आदि बिमारियों से लंबे समय तक छुटकारा मिलेगा।

- आफिस में भी पिरामिड कारगर साबित होगा। अपनी कुर्सी के नीचे इसको रखें आपको एनर्जी मिलेगी और शरीर में फुरती आएगी।
- टूथपेस्ट, तेल, बाम आदि चीजें पिरामिड के नीचे तीन से चार दिन रखने से उनकी शक्ति बढ़ती है।
- वास्तुशास्त्र में भी पिरामिड का विशेष महत्व बताया गया है। पिरामिड के रोजाना उपयोग करने से शरीर के हर प्रकार के रोग को दूर भी किया जा सकता है।