एप्पल कंपनी अपने मोबाइल फोन के लिए मशहूर है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हर साल सिंतबर के दिनों में कंपनी एक नया मोबाइल(Iphone) लॉन्च करती है, जिसका एप्पल यूजर बेसर्बी से इंतजार करते हैं। लेकिन लड़कियां आजकल एप्पल कंपनी से काफी कफा हैं।
एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन का साइज हर लॉन्चिंग में बढ़ जाता है
हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक लड़कियों का कहना है कि कंपनी को अपने मोबाइल(Iphone) के फोन का साइज छोटा करने की जरूरत है। एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन का साइज हर लॉन्चिंग में बढ़ जाता है, जोकि महिलाओं के लिए अपने हाथों में पकड़ना आसान नहीं होता। इतना ही नहीं, मोबाइल के साइज के डिजाइन के कारण महिलाओं के हाथों में प्रॉब्लम होने लगी है।
हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन(Iphone) एक्सएस XS के मॉडल का साइज 5.8 से 6.5 है। जबकि आईफोन(Iphone) एसई (SE) का साइज चार इंज था और महिलाओं ने आईफोन-6 की बजाया यही फोन खरीदना बेहतर समझा था। इसके अलावा कंपनी ने पुराने चार मॉडल भी वेबसाइट से हटा दिए हैं, जिनमें कुछ फोन महिलाओं के हाथों के लिए परफेक्ट थे।
यह खबर इतनी फैली हुई है कि बकायदा इसके लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। ब्रिटेन की एक महिला केरोलाइन कहती हैं कि औसतन महिलाओं का हाथ मर्दो की तुलना में छोटा होता है। आईफोन(Iphone) खरीदने में मर्दे की तुलना में महिलाएं आगे हैं। बावजूद इसके कंपनी महिलाओं के बारे में नहीं सोचती।
आईफोन(Iphone) हमेशा मर्दो को ध्यान में रखते हुए
उनका यहां तक आरोप है कि मोबाइल कंपनी आईफोन हमेशा मर्दो को ध्यान में रखते हुए फोन का डिजाइन बनाने के साथ- साथ टेक्नोलॉजी भी मर्दे के अनुसार ही डेवलप करती है।
ब्रिटेन में महिलाओं के पक्ष में राजनीति करने वाली वूमेन इक्वलिटी पार्टी की नेता सॉफी वोकर ने यहां तक आरोप लगाया है कि मोबाइल डिजाइन ही नहीं कंपनी के भीतर काम करने वाले इंप्लायज में भी महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। एप्पल कंपनी में मर्दो को 57 पर्सेंट ज्यादा बोनस मिलता है।
Image Source: digitaltrends