हमारे देश की राजनेतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए वादे ही नहीं कई ऐसे चेहरों को भी पार्टी में शामिल करती है, जिनके जरिए वोट की गिनती बढ़ जाए। दरअसल, हमारे देश की राजनीति इतनी गंदी है कि युवाओं ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाई है, लेकिन पार्टियों ने हमेशा उनको आर्कषित करने के लिए एक्टर-एक्टर्स को जोड़ा है। आज हम आपको ऐसी महिला राजनेताओं की जानकारी देंगे, जो न सिर्फ राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं, बल्कि अपने आर्कषण से युवाओं को अपना चहेता भी बना देती हैं। यह जब भी चुनाव मैदान में उतरती हैं, तो इन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है।
शाजिया इल्मी
शाजिया इल्मी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और आमतौर पर पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कई न्यूज चैनलों पर डिबेट में शामिल होती हुई दिखाई देती हैं। वैसे शाजिया इल्मी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। शाजिया एक न्यूज चैनल में पत्रकार और एंकर भी रह चुकी हैं। शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी से अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत की थी, उन दिनों प्रचार के दौरान उन्हें काफी फुटेज मिलती थी।
शायना एनसी
शाइना पेशे से एक फेशन डिजाइनर हैं, लेकिन भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर भी कई न्यूज चैनलों पर दिखाई देती हैं। इन्होंने जब से राजनीति में कदम रखा है, इनके चाहने वालों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। हालांकि, शाइना को क्वीन ऑफ ड्रेप्स यानी चिलमन की महारानी कहा जाता है।
छवि राजावत
छवि राजावत एक आम जिंदगी गुजर बसर करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये काफी सुर्खिया बटोरती हैं। इसके पीछे उनकी काबिलियत और खूबसूरती भी है। छवि राजावत राजस्थान के शहर जयपुर से 60 किलोमीटर की दूर टोंक जिले के एक छोटे से गांव सोड़ा की सरपंच हैं। छवि राजावत भारत की सबसे कम उम्र की सरपंच हैं, जोकि एक एमबीए भी हैं।
अंगूरलता डेका
देश के उत्तरी पूर्वी भाग में भारतीय जनता पार्टी की सबसे कम उम्र की विधायक हैं अंगूरलता डेका। अंगूरलता डेका असम चुनावों के दौरान काफी चर्चा में थी। इनकी खूबसूरती की दिवानगी ने इन्हें ट्विटर पर ट्रेंड कर दिया था। अंगूरलता डेका पहले मॉडल और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। इनकी खूबसूरती इतनी है कि फिल्मेकर रामगोपाल वर्मा ने एमएलए बनने पर एक बेतुकी टिप्पणी भी दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात पर सफाई भी दी थी।
अल्का लांबा
अल्का लांबा इन दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी से विधायक हैं, लेकिन पहले 20 साल उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़कर काम किया था। अल्का लांबा आम आदमी पार्टी का भी ग्लैमरस चेहरा हैं। शाजिया इल्मी और अल्का लांबा के प्रचार प्रसार में आम आदमी पार्टी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब शाजिया इल्मी बीजेपी में जुड़ चुकी हैं। हालांकि, अल्का लांबा अपने काम के लिए ज्यादा जानी जाती हैं।
गुल पनाग
मिस युनिवर्स पीजेंट और बॉलीवुड में एक्ट्रेस रह चुकीं गुल पनाग आम आदमी पार्टी के चिन्ह पर पंजाब में चुनाव लड़ चुकी हैं। गुल पनाग ने चंडीगढ़ से चुनाव लड़ते वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन्हें आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से जानी-मानी एक्ट्रेस किरण खेर के खिलाफ खड़ा किया था। हालांकि, यह सीट किरण खेर ने ही जीती थी। गुल पनाग को बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है।
प्रियंका गांधी
गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी भले ही राजनीति से दूर रहती हैं, लेकिन वे प्रचार में शामिल जरूर होती हैं। प्रियंका गांधी के ग्लेमर का भी कुछ ऐसा ही असर है कि प्रचार के दौरान मीडिया उनके आगे पीछे भागती हुई दिखाई देती है। उन्हें कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के रूप में देखते हैं। प्रियंका गांधी भी बेहद खूबसूरत हैं और इनका व्यक्तित्व भी बेहद आर्कषण है।
Image Source :
www.surfingall.worpress.com
drnitishsuryavanshi.blogspot.com
hindi.oneindia.com